Breaking News :

Al Pacino: 83 साल की उम्र में पिता बनेंगे हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो, 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड देगी खुशखबरी

 

Al Pacino: गॉडफादर' फेम दिग्गज हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो 83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनने वाले हैं उनसे 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं।इससे पहले वह दो बेटों और एक बेटी के पिता हैं।अल पचीनो की सबसे बड़ी बेटी का नाम जूली मैरी है। उनकी उम्र 33 साल है। इसके अलावा उनके दो जुड़वां बेटे एंटोन और ओलिविया भी हैं। इन दोनों की उम्र 22 साल है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अल पचीनो अपनी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह को साल 2022 से डेट करते नज़र आ रहे हैं। गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह से पहले जान टैरेंट अल पचीनो बेवर्ली डी 'एंजेलो को डेट करते थे, उनसे एक्टर को जुड़वा बेटे-एंटोन और ओलिविया हुए जो अब 22 साल के हैं।

बात करें अल पचीनो की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह की तो उन्होंने अल पचीनो से पहले बिजनेसमैन निकोलस बर्गग्रेन और सिंगर माइक जैगर को डेट किया था। अब तक नूर अल्फल्लाह ने जितने भी लोगों को डेट किया है, सबकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। वे 22 साल की थीं जब उन्होंने 74 साल के माइक जैगर को डेट किया था निकोलस बर्गग्रेन को डेट किया था जिनकी उम्र 60 साल थी।

बात करें अल पचीनो की फिल्मों के बारे में तो उन्होंने कई बड़ी फ़िल्में दी है। द गॉडफादर सीरीज से पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं। इसके अलावा भी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। सेंट ऑफ ए वुमन, स्कारफेस, सर्पिको और द डेविल्स एडवोकेट जैसी फिल्में उनकी हिट मूवीज में शामिल हैं। उनकी कुछ लेटेस्ट फिल्मों पर नजर डालें तो इनमें वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड, हाउस ऑफ गुच्ची, द पाइरेट्स ऑफ सोमालिया और द आयरिशमैन शामिल हैं।

 

 

Add Comment

Most Popular