Breaking News :

Wrestlers Protest : अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के काल में पूरी दुनिया में देश की छवि ख़राब हो रही

लखनऊ। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों को लेकर विपक्षी दल सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर दुनियाभर में देश की छवि खराब करने और लोकतंत्र को शर्मसार करने का आरोप लगाया है। 
 
अखिलेश यादव ने द न्यू यॉर्क टाइम्स की एक खबर ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा के काल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमन-शोषण-उत्पीड़न की ख़बरें छपने से पूरी दुनिया में देश की छवि ख़राब हो रही है। भाजपा मूलतः सामंती सोच की पोषक है, वहाँ न नारी का मान है, न आम जन मानस का। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।' 

भाजपा के काल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमन-शोषण-उत्पीड़न की ख़बरें छपने से पूरी दुनिया में देश की छवि ख़राब हो रही है। भाजपा मूलतः सामंती सोच की पोषक है, वहाँ न नारी का मान है, न आम जन मानस का।

भाजपा ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। pic.twitter.com/32FCHgrbjv

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 1, 2023

 

इससे पहले रविवार को जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से संबंधित एक वीडियो ट्वीट करते हुए अखिलेश ने लिखा, 'सच्चे खिलाड़ियों का अपमान भाजपा की नकारात्मक राजनीति का खेल है। देश नारी का ये अपमान नहीं भूलेगा।'

बता दें कि देश के कई पदक विजेता पहलवानों ने भाजपा बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में ये पहलवान दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे। वहीं, बृजभूषण के खिलाफ को कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत कई पहलवान अपने मेडल गंगा नदी में बहाने हरिद्वार गए थे, लेकिन खाप नेताओं ने पहलवानों को ऐसा करने से रोक दिया था।  

Add Comment

Most Popular